दुन‍िया में एक करोड़ पार हुए कोरोना मरीज, भारत में एक्टिव मरीज दो लाख पार, जानें राज्‍यवार आंकड़े

दुन‍िया में एक करोड़ पार हुए कोरोना मरीज, भारत में एक्टिव मरीज दो लाख पार, जानें राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार

पूरी दुनिया में कोरोना के मरीजों की संख्‍या एक करोड़ के पार हो गई है। इसके साथ ही पूरी दुनिया में मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख के पार पहुंच गया है। बात भारत की करें तो देश में नए मरीजों की संख्‍या 20 हजार के करीब पहुंच गई है। मृतकों की संख्‍या भी 400 से ऊपर रही है। देश में कोरोना टेस्‍ट की संख्‍या भी नई ऊंचाई पर पहुंच गई है और देश अब प्रतिदिन ढाई लाख तक टेस्‍ट की ओर पहुंचने वाला है।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार रविवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 203051  है। अभी तक 309712 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में ठीक होने वालों के आंकड़े में तेज उछाल आया है और ये 58 प्रतिशत से ऊपर (58.6) पहुंच गया है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 39 प्रतिशत से नीचे (38.4) आ गई है। पिछले 15 दिनों से लगातार देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या ठीक होने वाले मरीजों के मुकाबले कम होती जा रही है और आज ये फासला बढ़कर 20 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 16095 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 3 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 528859 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: DRDO ने तैयार की कोराना की दवा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में होगा क्लीनिकल ट्रायल

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19906 नए मामले सामने आए हैं और 410 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 13832 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शनिवार की सुबह तक देश में 18552 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में कोरोना का टेस्‍ट लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के दो लाख 31 हजार 95 टेस्‍ट हुए हैं जो कि एक दिन पहले के आंकड़े से करीब 11 हजार अधिक हैं। शनिवार की सुबह तक देश में कुल 79 लाख 96 हजार 707 कोरोना टेस्‍ट हुए थे और रविवार की सुबह तक ये आंकड़ा 82 लाख 27 हजार 802 पर पहुंच गया।

दुनिया के मुकाबले क्‍यों बेहतर स्थिति में है भारत?

रविवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ 1 लाख 69 हजार 656 मरीज हो गए है। पूरी दुनिया में 55 लाख 8 हजार 693 मरीज ठीक हो चुके थे और 5 लाख 2 हजार 808 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या देखें तो ये करीब 54.16 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से बहुत बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 4.94 प्रतिशत है और भारत में ये औसत 3 प्रतिशत है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

रविवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 410 मौतें हुई हैं। इसका 41 प्रतिशत अकेले महाराष्‍ट्र में और 82 प्रतिशत देश के 5 राज्‍यों में सिमटा हुआ है। सबसे अधिक 167 मौतें महाराष्‍ट्र में और उसके बाद तमिलनाडु में 68, दिल्‍ली में 66, उत्‍तर प्रदेश में 19 और गुजरात में 18 मौतें हुई हैं। देश की शेष 18 प्रतिशत मौतें 12 अन्‍य राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से बंगाल में 13, कर्नाटक, राजस्‍थान में 11-11, आंध्र प्रदेश में 9, हरियाणा में 7, पंजाब, तेलंगाना में 6-6, मध्‍य प्रदेश में 4, जम्‍मू-कश्‍मीर में 2 और बिहार, ओडिशा, पुडुचेरी में 1-1 मौतें हुई हैं।

राज्‍यों में नए मरीजों की क्‍या है स्थिति

देश में शनिवार से रविवार के बीच कोरोना के 19906 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से 18114 मरीज देश के सिर्फ 10 राज्‍यों में सिमटे हुए हैं। महाराष्‍ट्र में पिछले 24 घंटे में अब तक का सर्वाधिक 6368 नए मरीज आए हैं। तमिलनाडु में 3713, दिल्‍ली में 2948, तेलंगाना में 1087, कर्नाटक में 918, आंध्र प्रदेश में 796, गुजरात में 614, यूपी में 606, हरियाणा में 543 और बंगाल में 521 नए मरीज आए हैं।

 

इसे भी पढ़ें - इम्यूनिटी रातों रात नहीं बढ़ती, औषधि के साथ-साथ भोजन और जीवनशैली में भी बदलाव जरूरी

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

6648

5480

157

12285

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

29

43

0

72

अरुणाचल प्रदेश

122

54

1

177

असम

2307

4500

9

6816

बिहार

2029

6843

59

8931

चंडीगढ़ 

87

335

6

428

छत्तीसगढ़

618

1914

13

2545

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

122

55

0

177

दिल्ली

28329

49301

2558

80188

गोवा

706

420

2

1128

गुजरात 

6511

22409

1789

30709

हरियाणा

4737

8472

218

13427

हिमाचल प्रदेश 

376

509

9

864

जम्मू एंड कश्मीर 

2648

4225

93

6966

झारखंड

603

1724

12

2339

कर्नाटक

4445

7287

191

11923

केरल

1939

2110

22

4071

लद्दाख

405

554

1

960

मध्य प्रदेश 

2444

9971

550

12965

महाराष्ट्र 

67615

84245

7273

159133

मणिपुर

660

432

0

1092

मेघालय

4

42

1

47

मिजोरम

93

55

0

148

नागालैंड

223

164

0

387

ओडिशा

1726

4606

18

6350

पुडुचेरी

388

221

10

619

पंजाब

1608

3320

128

5056

राजस्थान

3186

13367

391

16944

सिक्किम

41

46

0

87

तमिलनाडु

33216

44094

1025

78335

तेलांगना

8265

4928

243

13436

त्रिपुरा

262

1071

1

1334

उत्तराखंड

842

1912

37

2791

उत्तर प्रदेश 

6685

14215

649

21549

वेस्ट बंगाल

5293

10789

629

16711

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

7839

 

 

7839

भारत में कुल मामले

203051

309713

16095

528859

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।